
एक लड़के ने मेडिकल की छात्रा को अपने खून से पत्र लिखा और अंत में लिखा कि मेरे पत्र का उत्तर जरुर देना!
कुछ दिनों बाद उसे छात्रा का पत्र आया: तुम्हारे खून का ग्रुप ओ पोजेटिव है!
डॉक्टर ने मरीज से पूछा: ये आपके शरीर पर पट्टियां कैसे बंधी है?
मरीज: जो आपने ताकत की गोलियां दी थी उसी का असर है!
डॉक्टर: वो कैसे?
मरीज: गलती से वो गोलियां मेरी पत्नी ने खा ली!
अध्यापक ने एक छात्र से पूछा: ऐसा कौन सा जानवर है जो शेर से नहीं डरता?
एक छात्र बोला: जी शेरनी!
माँ: नालायक कहां थी इतनी रात तक?
बेटी: अपने प्रेमी के साथ थी!
माँ: कर आयी न अपना मूह काला!
बेटी: तो क्या हुआ फेयर एंड लवली है न!
मालिक ने नौकर से कहा: तू बड़ा गधा है!
नौकर: बड़े तो आप है मैं तो छोटा हूँ!
अध्यापक: लाइट कहा से आती है?
संता: मेरे मामा जी के घर से!
अध्यापक: वो कैसे?
संता: जब भी लाइट चली जाती है तो पापा कहते है सालो ने फिर कट लगा दिया!
एक पागलखाने में सारे पागल नाच रहे थे! उनमें से एक पागल खामोश बैठा था!
डॉक्टर: तुम खामोश क्यों बैठे हो?
पागल: बेवकूफ मेरी शादी है!

No comments:
Post a Comment